फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath: एक बार मंगला आरती देखने के बाद 90 दिन तक नहीं देख पाएंगे बाबा की आरती, जानें पूरी व्यवस्था

Sun, 03 May 2026 01:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू हुई है। अब एक आधार नंबर से टिकट बुक करने के बाद 90 दिन तक दोबारा बुकिंग नहीं होगी। टिकट संख्या 200-300 से बढ़ाकर 700-800 कर दी गई है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी, दलालों पर रोक लगेगी और अधिक श्रद्धालुओं को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के दर्शन को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब कोई भी भक्त एक बार मंगला आरती का दर्शन करने के बाद 90 दिन तक दोबारा बुकिंग नहीं कर सकेगा। मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को अवसर देने के उद्देश्य से लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, अब तक मंगला आरती के टिकटों की बुकिंग में अनियमितताओं की शिकायतें मिलती रही हैं। एक ही आधार नंबर से कई बार टिकट बुक कर लिए जाते थे, जिससे आम श्रद्धालुओं को टिकट नहीं मिल पाता था और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अब एक आधार नंबर से एक बार टिकट बुक होने के बाद अगली बुकिंग तीन माह बाद ही संभव होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें