फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाबा साहब ने गरीबों, शोषितों और वंचितों को दिया नैतिक बल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने शहरभर में मनाया आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को शहरभर में देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। सपा महानगर कैंप कार्यालय भेलपुर में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि बाबा साहब ने गरीबों, शोषितों और वंचितों को नैतिक बल देने का कार्य किया। संविधान में जो अधिकार दलितों, पिछड़ी जातियों, अल्पसंख्यकों को मिले हैं, उन अधिकारों से वंचित करने की साजिश वर्तमान सरकार कर रही है। इस मौके पर रामजी यादव, अनिल साहू, रितेश केसरी, योगेंद्र यादव, अजहर अली आदि ने अपने विचार रखे।
उधर, नगवां लंका में हुई गोष्ठी में बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर ने कहा कि बाबा साहब ने स्वयं छुआछूत, भेदभाव के दंश को झेला था, इसीलिए उन्होंने बिना भेदभाव के एक स्वस्थ समाज की कल्पना की। विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद वरुण सिंह, संजय यादव, योगेंद्र आर्या, सचिन यादव आदि ने विचार रखे। वहीं, सपा के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में भी आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने की। रामसिंह यादव, भीष्म नारायण, धर्मेंद्र यादव, नंदलाल कन्नौजिया आदि ने अपने विचार रखे। नदेसर पीसीएफ प्लाजा में नेशनल इक्वल पार्टी के अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के भारतेंदु सभागार में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष टी डुंग डुंग और मंडल मंत्री प्रमोद कुमार ने बाबा साहब के संघर्षों को याद किया। बरेका के प्रशासन भवन में बरेका के महाप्रबंधक एनपी सिंह ने बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक अनुज कटियार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

जरूरीफोटो के साथ-
कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्षरत थे बाबा साहब
वाराणसी। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन इकाई और अन्य सामाजिक संगठनों के तहत डॉ. अंबेडकर चौराहा कचहरी में श्रद्धांजलि सभा और राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुसाफिर ने कहा कि बाबा साहेब ने विषमता, छुआछूत, पाखंड, कुरीतियों, बहुजनों के शोषण तथा भेदभाव के विरुद्ध एवं समता, स्वतंत्रता, न्याय व बंधुत्व का राज्य स्थापित करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। गेल के महाप्रबंधक सुशील कुमार, बहुजन बोधि समाज संघर्ष समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा शास्त्री, नीलम और गेल के डीजीएम प्रवीण कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन गोपाल, सुभाष चन्द्र बोस और अध्यक्षता डाॅ. प्रेमसागर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें