फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा को दूध चढ़ाने के नाम पर गोलमाल

Mon, 14 Sep 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ को दूध चढ़ाने के नाम पर भी गोलमाल सामने आ रहा है। भंडार के भोग से लेकर बाबा को चढ़ाने के तक के लिए इस्तेमाल होने वाला दूध दानदाताओं की ओर से दिया जाता है लेकिन इस मद में भी फर्जी वाउचर बनाकर भुगतान कराया जाता रहा है। सावन में 1.50 लाख रुपये दूध के मद में जारी किए गए हैं, जबकि दूध खरीदा ही नहीं गया। भंडार में हुई गड़बड़ियों की एक-एक कर परतें खुलने के बाद मिलने वाली धमकी से परेशान होकर भंडारियों ने रविवार को चौक और लंका थाने में मंदिर के लिपिक समेत अलग-अलग पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। वित्तीय अनियमितताओं समेत अन्य मामलों की जांच कर रहे सीडीओ विशाख जी के समक्ष भंडारियों का बयान सोमवार को दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर में 11-11 लीटर दो दानदाताओं की ओर से दूध दिया जाता है। कुछ भक्त भंडार में भी बाबा को अर्पित करने के लिए दूध देते हैं। दूध तो दानदाताओं की ओर से आता है लेकिन भुगतान मंदिर की ओर से होता है। नाम न छापने के आग्रह पर एक कर्मचारी ने बताया कि सावन में 60 लीटर प्रतिदिन के हिसाब से दूध का वाउचर बनाया गया है। सावन महीने में बाबा को दूध चढ़ाने के एवज में 1.50 लाख रुपये का चेक जारी किया गया है। भंडारियों ने भी दूध खरीद कर न लाने की जानकारी न्यास परिषद के सदस्य प्रदीप बजाज को दी है। प्रदीप बजाज ने बताया कि दूध में हुए गोलमाल की जानकारी मिली है। दानदाता दूध देते हैं लेकिन फर्जी वाउचर बनाकर दूध का भुगतान कराया जाता रहा है। इससे अफसरों को अवगत करा दिया गया है। उधर, धमकी से परेशान भंडारी अंशू मिश्रा और दुर्गा मिश्रा ने रविवार को चौक थाने में भावेश झा, विजय तिवारी समेत चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। लंका थाने में इन भंडारियों ने लिपिक अरुण मिश्रा के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें