फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी के न्यायाधीश बाबा लाट भैरव का हुआ सत, रज और तम शृंगार

विज्ञापन
बाबा लाट भैरव का भव्य श्रृंगार। अमर उजाला
विज्ञापन
भूतभावन भगवान शंकर के प्रतिरूप बाबा श्री कपाल भैरव के द्वार पर बृहस्पतिवार को पंचमकार पूजन किया गया। पौष कालाष्टमी पर श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंध समिति की ओर से कज्जाकपुरा स्थित अनादिकालेश्वर बाबा श्री लाट भैरव का त्रिगुणात्मक शृंगार किया गया।
विज्ञापन

बाबा लाटभैरव के भव्य मुखौटे को स्नानादि के उपरांत विग्रह पर विराजमान कराकर रजत मुंडमाला, नवीन वस्त्र, काला गंडा सहित गेंदा, गुलाब इत्यादि के फूल-मालाओं से सुसज्जित कर अद्भुत शृंगार किया गया। गर्भगृह में अष्टभैरव सहित माता काली, प्रथम पूज्य देव गणेश आदि देव प्रतिमाओं का भी शृंगार किया गया था। तांत्रिक पूजा पर काशी के न्यायाधीश के दरबार में तंत्र साधकों ने विशेष पूजन-अर्चन किया। सात्विक, राजसिक व तामसिक तीनों विधियों से बाबा की उपासना की गई। काशी के तंत्र साधकों ने बाबा के दरबार में शीश नवाया।
परंपरागत रूप से बटुक भैरव के महंत राकेश पुरी ने बाबा के सम्मुख विधिवत तंत्रोक्त साधना कर विश्व शांति की कामना की। बाबा को मौसमी व्यंजन चूड़ा-मटर व गाजर का हलवा का भोग अर्पित किया गया। मध्य रात्रि में हजारा दीपक से आरती हुई। अनुष्ठान के मुख्य यजमान हैदराबाद के ध्रुपद रहे। इस अवसर पर रोहित जायसवाल (पार्षद), बसंत सिंह राठौर, मुन्ना लाल यादव, विक्रम सिंह राठौर, शिवम अग्रहरि, नंदलाल प्रजापति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें