फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में सवा महीने चलेगी बीए और बीएससी-बीएड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 के बीए बीएड और बीएससी बीएड की परीक्षाएं सवा महीने तक चलेगी। परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की ओर से जिलेवार नोडल और संकलन केंद्र बना दिए गए हैं। इसके साथ ही समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से वाराणसी सहित पांच जिलों में बीए-बीएससी बीएड की सेमेस्टर परीक्षा की तिथि तय होने के बाद अब परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां भिजवाई जा रही हैं। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि बीए-बीएड तृतीय, पांचवें, सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। इसमें हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, भूगोल आदि पेपर होंगे। इसी तरह बीएससी-बीएड की सेमेस्टर परीक्षाएं 21 फरवरी से 14 मार्च तक चलेंगी। बताया कि सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से एक बजे तक होंगी। केंद्रों पर छात्र संख्या के हिसाब से कॉपियां, पेपर भेजे जाने आदि की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जिलेवार जो संकलन केंद्र बनाए गए हैं, परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियां यहीं पर जमा कराई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें