फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: 30 मीटर सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Sat, 17 Oct 2026 04:36 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अईनिया गांव के ग्रामीणों ने करीब 30 मीटर सार्वजनिक रास्ते का निर्माण रोके जाने का आरोप लगाकर आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर रास्ते का निर्माण पूरा कराने और काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
आजमगढ़, अईनिया गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर तहसील के अईनिया गांव में सार्वजनिक रास्ते का निर्माण रोके जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में लंबे समय से मौजूद करीब 30 मीटर सार्वजनिक रास्ते पर खड़ंजा और मिट्टी का काम पूरा नहीं होने दिया जा रहा है। उन्होंने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रास्ते का निर्माण पूरा कराने और काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


आजादी से पहले से है कच्चा रास्ता
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में आजादी से पहले से ही कच्चा सार्वजनिक रास्ता है। ग्रामीणों की आपसी सहमति से रास्ते को समतल कर मिट्टी डालने का काम कराया गया था। उनका कहना है कि रास्ते पर खड़ंजा लगाने को लेकर भी सहमति बनी थी।

 

Trending Videos
विज्ञापन

घर तक खड़ंजा लगने के बाद रोका काम
ग्रामीणों के मुताबिक, विरोधी पक्ष की ओर से कहा गया था कि उनके घर तक खड़ंजा लग जाने के बाद बचा हुआ करीब 30 मीटर रास्ता भी खड़ंजा और मिट्टी का काम कराकर पूरा करा दिया जाएगा। आरोप है कि घर तक खड़ंजा लग जाने के बाद करीब 30 मीटर हिस्से का काम रोक दिया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रास्ते का काम दोबारा शुरू कराने का प्रयास करने पर विपक्षी मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। इससे कई परिवारों के आवागमन में परेशानी हो रही है और सार्वजनिक रास्ते पर खड़ंजा नहीं लग पा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर सार्वजनिक रास्ते का निर्माण पूरा कराने और रास्ते के काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में रमेश मौर्य, अविनाश यादव, सरिता, शीला, सीमा, किरन, पूनम, संध्या, अर्जुन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें