फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: बेटी को देख छलके मां के आंसू, संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय परिसर से थी लापता; लालगंज बाजार में मिली

Thu, 10 Sep 2026 07:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय से बृहस्पतिवार को लापता हुई पांच वर्षीय पीहू यादव को देवगांव कोतवाली पुलिस ने करीब पांच घंटे बाद लालगंज बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश तेज की। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे माता-पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन
संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय परिसर से गायब हुई थी बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय परिसर से बृहस्पतिवार को अचानक लापता हुई पांच वर्षीय पीहू यादव को देवगांव कोतवाली पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद लालगंज बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


देवगांव थाना क्षेत्र के कोटा बाजार निवासी बबलू यादव बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी मनीषा और पांच वर्षीय बेटी पीहू को लेकर संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय पहुंचे थे। अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के बाद परिवार के लोग परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान करीब 11 से 12 बजे के बीच पीहू अचानक अस्पताल परिसर से लापता हो गई। बच्ची के दिखाई नहीं देने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन

बच्ची के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में बच्ची की तलाश शुरू की। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बच्ची के संभावित रास्तों और बाजार क्षेत्र में तलाश तेज कर दी।

पुलिस टीम ने लगातार करीब पांच घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर खोजबीन की। आखिरकार पीहू लालगंज बाजार में मिल गई। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। बेटी के सकुशल मिलने की जानकारी होते ही परिवार की चिंता खुशी में बदल गई। परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने पीहू को उसके माता-पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें