फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सड़क पर भिड़ा छात्राओं का गुट, आधे घंटे तक चली हाथापाई; 12 घायलों को एसडीएम ने पहुंचाया अस्पताल

Fri, 09 Oct 2026 06:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के मालपार गांव के पास शुक्रवार दोपहर स्कूल से लौट रही छात्राओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। घटना में करीब 12 छात्राएं घायल हो गईं। एसडीएम अशोक कुमार ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने किया बीचबचाव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में मेंहनगर थाना क्षेत्र के मालपार गांव के समीप शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें करीब 12 छात्राएं घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्राओं को तहसील परिसर लेकर गए। वहां मौजूद एसडीएम अशोक कुमार ने सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजवाया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंहपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में छुट्टी होने के बाद छात्राएं घर लौट रही थीं। इसी दौरान मालपार गांव के पास किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की छात्राओं के बीच मारपीट होने लगी। घटना में शिवांगी, अनुष्का, सुहाना, सुहानी, अंशिका और संजना समेत करीब 12 छात्राएं घायल हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष की नैना, निर्जला और निखता के भी विवाद में शामिल होने की बात सामने आई है।

Trending Videos

एसडीएम ने एंबुलेंस से भिजवाया अस्पताल
मारपीट की सूचना मिलने के बाद घायल छात्राओं के परिजन उन्हें लेकर तहसील परिसर पहुंचे। छात्राओं की हालत को देखते हुए एसडीएम अशोक कुमार ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और सभी को सीएचसी भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने घायल छात्राओं का परीक्षण कर उपचार किया।

चिकित्सक जैनेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायल छात्राओं को आवश्यक दवाएं और उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के अभिभावक एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जांच जारी
मेंहनगर थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि मामला स्कूली विवाद को लेकर छात्राओं के दो पक्षों के बीच मारपीट का है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद छात्राओं और उनके परिजनों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और विवाद के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें