फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: झगड़ा सुलझाना पड़ा भारी, घर से बुलाकर युवक को मारी गोली; पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Oct 2026 12:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

मेले में हुए विवाद के बाद बीच-बचाव करने से नाराज युवक पर गोली चलाने का आरोप है। फायरिंग में युवक की दाहिनी जांघ में गोली लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता की तहरीर पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते सीओ सिटी शुभम तोदी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के ककरहटा गांव के पास बीती रात मेले में हुए विवाद के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। गोली ककरहटा गांव निवासी निखिल यादव (18) की दाहिनी जांघ में लगी। फायरिंग में घायल युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता इंद्रदेव यादव ने गांव के पास रहने वाले सौरभ यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन




इंद्रदेव यादव के मुताबिक, उनका बेटा 27 अक्तूबर को गांव के पास लगे मेले में गया था। वहां सौरभ यादव और मोजरापुर निवासी अजीत यादव के बीच गाली-गलौज हो रही थी। निखिल ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करा दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर सौरभ उससे रंजिश रखने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

तहरीर के अनुसार, बाद में सौरभ ने निखिल को फोन कर बातचीत करने के लिए बुलाया। फोन आने पर निखिल घर से बाहर निकला और उससे बात करने लगा। बातचीत के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी आरोप है कि सौरभ ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। गोली निखिल की दाहिनी जांघ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और दर्द से कराहने लगा।

घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे की बताई गई है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

घायल के पिता ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में मेले के दौरान हुए विवाद को घटना की वजह बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने का निर्देश दिया है। हालांकि, पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें