शहर में स्त्री रोग विशेषज्ञों के वहां सिजेरियन प्रसव के लिए महिलाओं ने पहले से ही पंजीकरण कराया था। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा धर ने बताया कि महिलाओं की डिलीवरी पूरी होने के साथ ही एक राम और एक जानकी ने जन्म लिया। इस दौरान जानकी को लहंगा पहनाया और राम को कुर्ता धोती पहनाया गया।
डॉ. स्वर्णलता सिंह का कहना है कि चार महिलाओं ने प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सिजेरियन प्रसव कराने को कहा था। शहर के अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञों के यहां भी महिलाओं ने पहले से ही पंजीकरण कराया है कि उनकी डिलीवरी शुभ मुहूर्त में हो।