फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: 5 अगस्त को पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र काशी भी तैयार, रामलला के नाम पर घर-घर होगा रूद्राभिषेक

Wed, 29 Jul 2020 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के पूजन की तैयारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विश्व हिंदू महासंघ ने भी की है। इसके लिए छह दिवसीय आयोजन होने जा रहा है। इसमें विविध आयोजन होंगे। इसी के तहत तीन अगस्त को घर-घर रुद्राभिषेक करने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ की ओर से सूची जारी हो गई है। इसके आधार पर पूरे प्रदेश में आयोजन होगा। वाराणसी जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद के नेतृत्व में हिंदू महासंघ के सदस्य आयोजन को पूरा करेंगे।


महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी चंद्रजीत ने बताया कि पांच अगस्त को हर घर में उत्सव होगा। छह दिवसीय आयोजन की रूपरेखा लखनऊ में तैयार की गई है। आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसमें आमजन मानस की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवध संभाग के प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजन में शारीरिक दूरी का अनुपालन होगा। इसके लिए आनलाइन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा और भी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें