फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली, अपील कर लगाए गए नारे

Wed, 23 Apr 2025 12:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

स्कूल चले हम को सफल बनाने के उद्देश्य से चौबेपुर में रैली निकाली गई और जनता को शिक्षा के फायदे गिनाकर उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अपील की गई है।
विज्ञापन
स्कूल चले हम अभियान के तहत यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम सब ने यह ठाना है स्कूल जरूर जाना है। चौबेपुर वाराणसी कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा में स्कूल चलो अभियान के तहत संकुल स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। रैली में सोनबरसा,पन्नापुर,मुरीदपुर,चुकहा,गिरधरपुर,झझुपुर,बर्थरा कला के विद्यालयों के बच्चों और स्टॉप ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


शिक्षा है सबका अधिकार, आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जायेंगे, हम सब ने यह ठाना है स्कूल जरूर जाना है। जैसे स्लोगन के साथ बच्चों ने गांव के लोगों को जागरूक किया। रैली को प्रधानाध्यापिका सविता सक्सेना, अवनीश पाठक, धर्मेंद्र सिंह ने हरी झंडी  दिखाकर रवाना किया जो सोनबरसा बाजार, राजभर बस्ती हरिजन बस्ती, चुकहा, होते हुए पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवनीश पाठक, धर्मेंद्र सिंह, सतीश, आरती, पल्लवी, विद्या देवी, आशा, समेत बरथरा संकुल के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य स्टाप एव बच्चे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें