क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भोहर में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम और रैली निकाली गई। शुरुआत नोडल शिक्षक संकुल अरविंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर की। रैली में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें और हर बच्चा स्कूल जाए जैसे नारों लोगों को शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। अभियान के तहत शिक्षकों ने घर-घर संपर्क कर नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही विद्यालय से बाहर रह गए (ड्रॉपआउट) बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।