फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भोजूबीर तिराहे और कचहरी चौराहे से चौकाघाट के बीच दो घंटे बंद रहेगा ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और प्रस्थान के दौरान शनिवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। मुख्यमंत्री के आगमन से 3 घंटे पहले शास्त्री चौक, रामनगर-सामने घाट पुल की तरफ से मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। भोजूबीर तिराहे और कचहरी चौराहे से चौकाघाट के बीच ऑटो ई-रिक्शा का संचालन 2 घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह भोजूबीर तिराहे, कचहरी चौराहे और जेपी मेहता तिराहे के बीच ऑटो ई-रिक्शा का संचालन 2 घंटे पहले बंद रहेगा।
विज्ञापन


भोजूबीर तिराहे से वाहनों को जेपी मेहता तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अर्दली बाजार तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जेपी मेहता तिराहे से वाहनों को भोजूबीर तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सेंट्रल जेल तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि कचहरी चौराहे से वाहनों को सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। जो वाहन आएंगे उन्हें आंबेडकर चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सेंट्रल जेल तिराहे से वाहनों को फुलवरिया ओवरब्रिज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को शिवपुर चुंगी तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। भिखारीपुर तिराहे से वाहनों को बीएचयू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें अमरा अखरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। नरिया तिराहे से वाहनों को बीएचयू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को चितईपुर चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर तिराहे से वाहनों को बीएचयू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रविदास गेट चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रविदास गेट चौराहे से वाहनों को बीएचयू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को ट्रॉमा सेंटर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। भगवानपुर मोड़ तिराहे से वाहनों को बीएचयू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को ट्रॉमा सेंटर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें