फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कार की टक्कर से ऑटो चालक घायल, राजातालाब थानाध्यक्ष को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

कार की टक्कर से ऑटो चालक घायल, राजातालाब थानाध्यक्ष को पीटा
- हरहुआ तिराहे पर हुआ हादसा, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गोमती जोन के उच्चाधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी


हरहुआ (वाराणसी)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ तिराहे पर शनिवार की सुबह एक कार की टक्कर से ऑटो चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने सादे कपड़े में कार चला रहे राजातालाब थानाध्यक्ष को पीट कर घायल कर दिया। राजातालाब थानाध्यक्ष की पिटाई की जानकारी पाकर मौके पर कमिश्नरेट के गोमती जोन के पुलिस अफसर चार थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायल ऑटो चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन




राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा सादे कपड़ों में अपने परिवार के साथ कार चलाते हुए बाबतपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। हरहुआ तिराहे पर पहुंचने पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी देवी शंकर राय (55) अपना ऑटो लेकर अचानक बाबतपुर की तरफ मुड़ने लगा। उसी दौरान कार से ऑटो के पीछे टक्कर लग गई। कार की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राजातालाब थानाध्यक्ष अपनी कार किनारे खड़ा कर ऑटो चालक को उपचार के लिए भिजवाने के लिए नीचे उतरे। इस पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी पाकर बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ से घिरे राजातालाब थानाध्यक्ष को एक किनारे करा कर पुलिस ने घायल ऑटो चालक को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ भिजवाया। हरहुआ पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद ऑटो चालक को पंडित दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल ऑटो चालक की हालत चिंताजनक बताई गई है। इस मामले में घायल ऑटो चालक के परिजनों ने राजातालाब थानाध्यक्ष के खिलाफ बड़ागांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, राजातालाब थानाध्यक्ष ने भी अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए बड़ागांव थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें