फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासियों ध्यान दें: औरंगाबाद से लल्लापुरा जाने वाला रास्ता दो दिन तक रहेगा बंद, जानें क्या है इसकी वजह

Thu, 29 Jan 2026 12:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशीवासियों के लिए काम की खबर है। लल्लापुरा के 50 हजार लोगों की सीवर की समस्या का समाधान होने जा रहा है। ऐसे में औरंगाबाद से लल्लापुरा जाने वाला रास्ता दो दिन तक बंद रहेगा। 
विज्ञापन
varanasi city - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में लल्लापुरा के 50 हजार लोगों की सीवर की समस्या का समाधान जल्द होगा। जलकल की ओर गहरी सीवर लाइन का काम कराया जा रहा है। इसके चलते औरंगाबाद से लल्लापुरा जाने वाले मार्ग पर जेसीबी से खोदाई कर काम चल रहा है। दो दिन के लिए यह रास्ता बंद किया गया है। 

विज्ञापन


लल्लापुरा से निकलने वाली सीवर लाइन औरंगाबाद चौराहे से होकर, नई सड़क की ओर जाती है। यहां पर अक्सर ओवरफ्लो की समस्या आती है। इस काम के पूरा होने से यहां पर घुटने भर लगने वाले सीवर से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम के कारण लोग इसी मार्ग से सिगरा और लहुराबीर की ओर निकलते हैं। 

जलकल के सचिव विश्वनाथ ने बताया कि यहां बारिश के समय सीवर ओवरफ्लो की समस्या रहती है। इस चक्कर में कई बार दिक्कत आती है। इसे देखते हुए गहरी सीवर लाइन में लल्लापुरा का सीवर जोड़ा जा रहा है। ब्लॉक लिया गया है। क्षेत्र के पार्षद अमरेश गुप्ता ने बताया कि औरंगाबाद और लल्लापुरा में सीवर ओवरफ्लो की समस्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें