परीक्षा नियंत्रक बने चारों संबद्ध कॉलेजों के प्रोफेसर इंचार्ज
महिला महाविद्यालय समेत बीएचयू के चारों संबद्ध कॉलेजों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा। बीएचयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एनके मिश्र को चारों संबद्ध कॉलेजों का प्रोफेसर इंचार्ज नियुक्त किया गया। वो आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंता कॉलेज फॉर वुमेन, डीएवी कॉलेज और वसंत कन्या महाविद्यालय के कॉलेज के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट कमेटी से वार्ता कर समस्याओं का निराकरण कराएंगे। कुलपति ने अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पद्मिनी रविंद्र नाथ को महिला महाविद्यालय का कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इस पद के साथ ही विभाग और बाकी जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे।
शोध निष्कर्षों को पत्रिकाओं में प्रकाशित कराएं
आईएमएस बीएचयू के सेमिनार हाॅल में पीएचडी शोधकर्ताओं के लिए संवादात्मक सत्र हुआ। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने आईआईटी रुड़की के प्रबंधन अध्ययन विभाग के पूर्व प्रमुख प्रो विनय के नंगिया ने बताया कि नई शिक्षा नीति भारत में उच्च शिक्षा को कैसे बदलने जा रही है, जिसमें संस्थानों के भीतर बेहतर शासन और जवाबदेही को बढ़ावा दिया जाएगा। आग्रह किया कि अपने शोध निष्कर्षों को प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित करने पर ध्यान केंद्रित करें।