जैतपुरा थाने के बाहर जमीन विवाद को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए लोगों की जान बचाई और दो आरोपियों शिवप्रताप और सूर्यप्रताप को गिरफ्तार किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी जिले के जैतपुरा थाने के बाहर जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को दो बहनों और उनके साथियों ने अपने भाई के साथ खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर सभी की जान बचाई और दो आरोपियों शिवप्रताप और सूर्यप्रताप को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पहड़िया निवासी पीड़ित मंजीत सोनकर ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद को लेकर उसकी बहनों, जीजा और जीजा के छोटे भाई से विवाद चल रहा है। वह परिवार समेत दूसरे स्थान पर रहता है। सुबह जब अपने घर पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा मिला। आलमारी से सामान गायब थे। इसी बात पर बहनों और अन्य परिजनों से कहासुनी हुई थी। दोनों पक्ष थाने पर पहुंचा। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मुझ पर और खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया।
उन्होंने पुलिस वाहनों पर भी ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव किया। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने दौड़कर स्थिति संभाली। बहनें चांदनी, मंशा और एक अन्य युवक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिवप्रताप और सूर्यप्रताप को मौके से गिरफ्तार किया गया। मंजीत सोनकर की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह पूरा घटनाक्रम जमीन के बंटवारे से जुड़ा है।