फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सरकारी जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव की ग्रामसभा की जमीन पर शनिवार की देर रात डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा रखने की कोशिश हुई थी। मौके पर थाना प्रभारी रामायण सिंह दलबल के साथ पहंुचे। बिना आदेश के सरकारी भूमि पर प्रतिमा रखने से मना किया। प्रतिमा को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शहर से सटे देवकली गांव स्थित दलित बस्ती के कुछ लोग आंबेडकर प्रतिमा का निर्माण करावाया। प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि की तलाश करने लगे। आबादी के पास ग्राम समाज की जमीन पर चोरी छिपे प्रतिमा स्थापित करने के लिए साफ-सफाई करने लगे। बिना प्रशासन के आदेश के उक्त जमीन पर शनिवार को प्रतिमा स्थापित कर दी। इसकी खबर लगते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर प्रशासन की अनुमति लाने के बाद प्रतिमा लगाने को कहा। थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि बिना आदेश के प्रतिमा लगाना गलत है। उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें