आरोपी बूदाटी वेंकटेश्वर लू, गिरफ्तार बी. भाष्कर और प्रमोद कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के तेलुगु विभाग के प्रोफेसर सीएस राममूर्ति पर जानलेवा हमले के आरोपी प्रोफेसर बुदाती वेंकटेश्वरलू शनिवार दोपहर विभाग पहुंचे। 25 दिन बाद कार्यालय में कर्मचारी को पत्र सौंपा और रि-ज्वाइनिंग पर जोर दिया। कर्मचारियों ने पत्र को अस्वीकार कर दिया। आरोपी प्रोफेसर ने पत्र को विभाग में रखा और बाहर निकल गए। उस समय विभागाध्यक्ष सीएस राममूर्ति कार्यालय में मौजूद नहीं थे। पत्र विभाग अध्यक्ष के नाम लिखा गया है।
पुलिस के अनुसार वेंकटेश्वरलू को अग्रिम जमानत मिली है। पत्र में लिखा कि 11 से 14 अगस्त की छुट्टी ली थी। घर गया था, जहां मेरी तबीयत और खराब हो गई। छुट्टी बढ़ाने के लिए 27 अगस्त को मेल और स्पीड पोस्ट से रजिस्ट्रार को पत्र दिया था। अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। फिर से ड्यूटी करने दिया जाए। विभागाध्यक्ष ने इस पत्र की मौखिक सूचना डीसीपी क्राइम सरवणन टी. को भी दी है।