फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर युवक की हत्या की, दूसरा घायल

Sat, 21 Mar 2020 11:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद स्थित शाह जुनैद पीर मस्जिद के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार हमलावरों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमलाकर अंशुमान सिंह (20) निवासी नवली थाना रेवतीपुर और उसके एक साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरे साथी का नाम-पता ज्ञात नहीं हो सका है।

विज्ञापन


घटना के थोड़ी देर बाद ही अंशुमान की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक युवक रेवतीपुर थाना के नवली गांव का रहने वाला था। वह स्टेशन रोड स्थित राय कालोनी में किराए के मकान में रहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें