फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धारदार हथियार से हमला, पांच दिन बाद छह आरोपियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। खोचवां भेड़हा गांव में 23 फरवरी को धारदार हथियार से हमले के मामले में पलिस ने पांच दिन बाद आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सबाना बेगम ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया है कि 23 फरवरी को विपक्षी इरसाद शेख, समसुन निशा, मो. सैफ अली, मो. कैफ अली निवासी भेड़हा और जावेद अली निवासी रहीमपुर (लोहता) ने मारपीट की। बीचबचाव करने पहुंचे समसुद्दीन व उनकी पत्नी नूरजहां बेगम पर भी धारदार हथियार से हमला किया। प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें