अस्पताल में मरहम-पट्टी करवाता पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के सिहोरवां उत्तरी गांव में मारपीट की सूचना पर रविवार की देर रात पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दरोगा और कांस्टेबल घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान हमलावर मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष घायल दरोगा और सिपाही को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इस मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रन्नो देवी पत्नी सुभाष उर्फ नत्थू राम का आरोप है कि आए दिन आपसी लेन-देन को लेकर देवर प्रदीप-सूरज, ससुर गोपीचंद और सास मिलकर उसके साथ मारपीट किया करते थे।
रविवार की देर रात रात 100 बजे रन्नो देवी ने दरोगा हरिशंकर को फोन कर मारपीट की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा हरिशंकर एवं सिपाही संदीप कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। वहीं सूरज ने राम दरोगा के पैर में काट लिया। दरोगा द्वारा सिपाही से वीडियो रिकॉर्डिंग करने को कहा गया तो विकलांग सूरज ने लाठी से सिपाही संदीप के सिर पर वार कर दिया, जिससे सिपाही का सिर फट गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी और मौके पर फोर्स पहुंचते ही आरोपी भाग गए।