फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता पर हमला: IIT BHU की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म केस की कर रहे थे पैरवी, आरोपियों पर FIR

Sat, 08 Nov 2025 06:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कचहरी में जिला शासकीय अधिवक्ता पर हंगामे की सूचना मिलते ही सेंट्रल बार एसोसिएशन ने इसकी निंदा की। वहीं, कैंट थाने में छह नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Varanasi court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य मामलों की पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता पर शुक्रवार की दोपहर कचहरी परिसर में हमला कर दिया गया। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने ही मनोज को घेरकर पीट दिया। 

विज्ञापन


तहरीर के आधार पर कैंट थाने की पुलिस ने अधिवक्ता व काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी राहुल राज, विकास चौहान, प्रमोद मौर्य, हर्ष सोनकर, अंकित केसरी, सलमान शाही पर नामजद और पांच अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दूसरी तरफ, सेंट्रल बार एसोसिएशन ने शासकीय अधिवक्ता पर हमले की निंदा की और मुख्य आरोपी राहुल राज की एसोसिएशन की सदस्यता तीन साल के लिए निलंबित कर दी।

वहीं, मनोज गुप्ता का आरोप है कि राहुल राज पर अलग-अलग थानों में 10 से 12 मुकदमे दर्ज हैं। कैंट थाने में दी तहरीर में शासकीय अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि एक नवंबर को रामनगर थाना क्षेत्र के एक मामले में आरोपी अंशुल केसरी व शिव केसरी की जमानत अर्जी का विरोध किया था। इस पर अदालत ने दोनों की जमानत याचिका निरस्त कर दी थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

इससे अधिवक्ता व काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी राहुल राज नाराज थे। शुक्रवार को कचहरी परिसर के राजेंद्र भवन में अपना काम निपटा रहे थे। इसी बीच राहुल राज ने अपने सहयोगियों के साथ हमला कर दिया। इससे गंभीर चोट आई है। आईआईटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की पैरवी भी अदालत में कर रहा हूं। इससे भी कुछ लोगों में नाराजगी है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शिवाकांत मिश्र, थाना प्रभारी, कैंट

सेंट्रल बार एसोसिएशन की हमले की निंदा
शासकीय अधिवक्ता पर हमले के बाद सेंट्रल बार एसोसिएशन की सभागार में साधारण सभा की बैठक हुई। इसमें हमले की निंदा की गई और आरोपी अधिवक्ता राहुल राज की सदस्यता तीन साल के लिए निलंबित कर दी गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंगलेश दूबे और संचालन महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

राहुल राज ने भी दर्ज कराया शासकीय अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा
हमले के आरोपी अधिवक्ता राहुल राज ने भी कैंट थाने की पुलिस को तहरीर देकर शुक्रवार की रात शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। राहुल राज ने कैंट थाने में दी तहरीर में पुलिस को बताया कि दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच मनोज गुप्ता के चैंबर के पास पहुंचे। 

एक मामले में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच मनोज गाली देने लगे। पैसे की मांग की और कहा कि इसके बगैर कोई काम नहीं होगा। विरोध करने पर थप्पड़ मार दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। कैंट थाने के प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें