वाराणसी। कोरोना कॉल में शहर और ग्रामीण इलाकों में एटीएम में लोगों को रुपए निकालने के लिए चक्कर लगाना पड़ा है। हालत यह है कि कई बैंकों के एटीएम में रुपए नहीं मिल पा रहे हैं। जिसकी वजह से मंगलवार को लोग भागदौड़ करते रहे। बैंकों में जमा निकासी के लिए लोग बैंकों में तो पहुंच रहे हैं लेकिन इमरजेंसी में जरूरत पड़ने पर एटीएम पर अगर जा रहे हैं तो उन्हें एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक चक्कर लगाना पड़ रहा है। मंगलवार को लहुराबीर, सिगरा, लंका अर्दली बाजार ,मंडुआडीह सहित कई जगहों पर अलग-अलग बैंकों के एटीएम में कैश का संकट बना रहा। इसमें ककरमता स्थित एसबीआई के एटीएम पर तो लोगों की लंबी लाइन भी लग रही। लहुराबीर स्थित एकब एटीएम में कैश का संकट रहा। इस बारे में बैंक से जुड़े अधिकारी भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। इस तरह की स्थिति तब है जब बैंक भी इन दिनों लगातार खुल रहे हैं। नरिया निवासी अमरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को दिन में पैसे की जरूरत पड़ी तो वह नरिया स्थित एक एटीएम पर गए, जहां पैसा नहीं मिला तो फिर लंका चौराहे पर गए जहां पैसा मिला तब जाकर राहत की सांस ली। चेतगंज निवासी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को कैश निकालने गए थे लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिला। जबकि लहुराबीर पर एक एटीएम पर केवल 200 की नोट निकल रही थी।
----- एटीएम में कैश का संकट कैसे आ गया है। इस बारे में बुधवार को बैंकों के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। कैश ना होने की सूचना मिली है।-मिथिलेश कुमार, लीड बैंक मैनेजर