राजकीय क्वींस कॉलेज में बृहस्पतिवार को राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। कायाकल्प के लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 3.18 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिले के 31 राजकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के साथ जीर्णोद्धार होगा। अब यह धनराशि विद्यालयों को भेजी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि शासन को भेजे गए प्रपोजल के तहत राजकीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए धनराशि भेज दी गई है। काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को सीडीओ ने सम्मानित किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा को देख छात्रों की तैयारी करवाने पर जोर दिया। स्वागत राजकीय क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. कन्हैयालाल यादव मौजूद रहे।