फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: सहकर्मी के साथ छेड़खानी के आरोप में ज्योतिषी की पिटाई, युवती से कहता था- मेरे सामने डांस करो...

Fri, 15 Mar 2024 10:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi Crime: ज्योतिषी ने युवती को निर्वस्त्र होकर नृत्य करने को कहा। युवती ने इसकी सूचना अपने परिचितों को दी। परिचितों ने ज्योतिषी की जमकर पिटाई कर कार्यालय में तोड़फोड़ की। आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो युवती ने उन्हें ज्योतिषी की करतूत का चोरी से बनाया हुआ वीडियो दिखाया। वीडियो देख कर पड़ोसी दुकानदार भी चुप हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के संकटमोचन क्षेत्र के एक ज्योतिषी पर छेड़खानी का आरोप लगाकर उसकी महिला सहकर्मी और परिचितों ने जमकर पिटाई कर दी। युवती के पैर पकड़ कर माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन


उत्तराखंड की रहने वाली युवती के अनुसार, ज्योतिषी ने उसे हाल ही में अपने कार्यालय में रिसेप्शनिस्ट रखा। पहले ही दिन गत मंगलवार को ज्योतिषी ने उसके साथ छेड़खानी की। लोकलाज के भय से वह चुप रह गई। ज्योतिषी ने युवती को निर्वस्त्र होकर नृत्य करने को कहा। युवती ने इसकी सूचना अपने परिचितों को दी। परिचितों ने ज्योतिषी की जमकर पिटाई कर कार्यालय में तोड़फोड़ की।

आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो युवती ने उन्हें ज्योतिषी की करतूत का चोरी से बनाया हुआ वीडियो दिखाया। वीडियो देख कर पड़ोसी दुकानदार भी चुप हो गए। लंका थाने की पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायत नहीं मिली है। सूचना के आधार पर आरोपी ज्योतिषी से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


मोबाइल और नकदी छीनने के दो आरोपी पकड़े गए
लोहता के भिटारी गांव में एक व्यक्ति को मारपीट कर उसका मोबाइल और तीन हजार रुपये छीनने के आरोप में दो आरोपियों को लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोहता थाने की पुलिस के अनुसार, हरपालपुर स्थित मस्तान शाह बाबा की मजार के पास से दोनों पकड़े गए हैं। पूछताछ में दोनों की पहचान जियापुरा निवासी कासिफ और शाहरुख खान के रूप में हुई। दोनों के पास से एक मोबाइल और एक हजार रुपया बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें