फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नशे की सौदागर महिला की 38.83 लाख की संपत्ति फ्रीज, दर्ज हैं एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के पांच मामले

Wed, 07 Oct 2026 11:15 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में आरोपी महिला की 38.83 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। कार्रवाई के तहत एक मकान, दो बैंक खातों, बाइक और ट्रैक्टर पर रोक लगाई गई। महिला के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने संपत्ति कार्रवाई की जानकारी दी।

विज्ञापन
आरोपी मीरा देवी उर्फ गुड़िया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्योरपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गैंगस्टर की आरोपी मीरा देवी उर्फ गुड़िया की 38.83 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कराई है। इसमें एक मकान, दो बैंक खाते, बाइक और ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि यह संपत्ति अवैध कमाई से बनाई गई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के मकान पर इसका नोटिस चस्पा कराने के साथ मुनादी भी कराई।

विज्ञापन




म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह टोला चंद्रभाननगर निवासी मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेंद्र नाथ उर्फ मुन्ना (हाल पता पूर्वी परासी, अनपरा) के विरुद्ध म्योरपुर, अनपरा और रॉबर्ट्सगंज थानों में एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मामले दर्ज हैं। सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत सक्षम प्राधिकारी/न्याय निर्णायक प्राधिकारी (सफेमा/एनडीपीएस एक्ट), नई दिल्ली के समक्ष एक अक्तूबर को संपत्ति फ्रीज कराई गई। 
विज्ञापन


फ्रीज की गई संपत्तियों में प्लॉट संख्या 1047 पर बना 29,14,339 रुपये कीमत का मकान, एक बैंक खाते में 25,463.52 रुपये, दूसरे खाते में 4,78,891 रुपये, 40 हजार रुपये कीमत की टीवीएस बाइक और 4.25 लाख रुपये कीमत का सोनालिका ट्रैक्टर शामिल है। इन सभी की कुल कीमत 38,83,693.52 रुपये है।

Trending Videos

पांच मामलों में 5.32 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अब तक जिले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68ई और 68एफ के तहत पांच मामलों में 5 करोड़ 32 लाख 39 हजार 695.52 रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। इसमें रॉबर्ट्सगंज के दो मामलों में 4.50 करोड़ रुपये से अधिक, अनपरा के एक मामले में 26.62 लाख, शक्तिनगर के एक मामले में 15.72 लाख और म्योरपुर के मामले में 38.83 लाख रुपये की संपत्ति शामिल है। एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों और उनसे जुड़ी संपत्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

गांजा-हेरोइन की तस्करी से दस साल में बनाई संपत्ति
म्योरपुर। कुंडाडीह गांव निवासी मीरा पर करीब दस वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। ग्रामीणों के मुताबिक, उसने इसी अवैध कारोबार से काफी संपत्ति अर्जित की है। उसकी ससुराल रॉबर्ट्सगंज में है, लेकिन शादी के कुछ वर्षों बाद से वह मायके कुंडाडीह में रहने लगी। यहां से काम के सिलसिले में अनपरा पहुंचने के दौरान उसका संपर्क मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों से हुआ।

पुलिस के अनुसार, मीरा के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज, म्योरपुर और अनपरा थानों में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं। वह कई बार गांजा और हेरोइन के साथ पकड़ी जा चुकी है। गत मार्च में म्योरपुर पुलिस ने उसे गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट डिजायर कार से गांजा अनपरा ले जाया जा रहा था। पूछताछ में मीरा ने पुलिस को बताया था कि वह गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ कार में बैठकर जाती थी, ताकि महिला होने के कारण वाहन की तलाशी नहीं ली जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें