फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में सुरक्षाकर्मी से मारपीट, महिला पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को घसीट कर पीटने का वीडियो वायरल, जबरदस्ती मरीजों को दिखाने का आरोप
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी मो. हैदर खान को मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित सुरक्षाकर्मी मोहम्मद हैदर खान ने मंगलवार को एक महिला के खिलाफ लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। हैदर खान ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे जूली नाम की एक महिला ओपीडी में मरीज को दिखाने आई थी। डॉक्टर को जल्दी दिखाने की बात पर वह वहां तैनात सुरक्षा गार्ड से अभद्रता करने लगी। स्थिति बिगड़ने पर महिला सुरक्षा गार्ड की मदद से उसे नगवा पुलिस चौकी ले जाया गया और वहां से छोड़ दिया गया। आरोप है कि उसी दिन शाम 3 बजे जूली ट्रॉमा सेंटर के आपातकालीन कक्ष के बाहर थी। उसने देखते ही गालीगलौज शुरू कर दी। महिला ने सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़कर खींचा। इस हाथापाई में शर्ट के दो बटन टूट गए। उन्हें शरीर पर खरोंचें भी आईं। जाते-जाते महिला ने धमकी दी कि वह रोज हंगामा करेगी। सुरक्षाकर्मी को बीच में पड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला जूली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास के सीसी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं, महिला की पिटाई का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो में एक सुरक्षाकर्मी महिला को धकेलते दिख रहा है। महिला के आपत्ति जताने पर आरोपी उसे घसीटते हुए लात घूसों से मारने लगा। यह देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोग वीडियो में ऐसा करते मना कर रहे हैं, लेकिन गार्ड पीटता जा रहा था। चीफ प्रॉक्टर ने संज्ञान लेते हुए ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर प्रशासन ने बताया कि महिला कतार तोड़कर मरीज दिखा रही था। सुरक्षाकर्मी ने आपत्ति जताई तो वह उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगी। पुलिस को सूचना दी गई तो नगवा पुलिस चौकी से आए पुलिस कर्मी उसे ले गए तो वहां भी पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं, उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी लाया गया, प्राथमिकी उपचार के बाद उसे वापस भेजा गया तो उसने ट्रॉमा सेंटर आकर वह सुरक्षाकर्मी से मारपीट करने लगी। सुरक्षाकर्मी हैदर ने अपने बचाव में यह कदम उठाया। चीफ प्रॉक्टर संदीप पोखरिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें