फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: India vs Pak मैच को लेकर भोले की नगरी में उत्साह, मंदिर में यज्ञ और हवन, हनुमान चालीसा का पाठ

Sun, 28 Aug 2022 06:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एशिया कप 2022 के तहत आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर भोले की नगरी काशी में जबरदस्त उत्साह है। टीम इंडिया की जीत के लिए लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। 
 
विज्ञापन
टीम इंडिया की जीत के लिए काशी में पूजा-पाठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 के तहत आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर भोले की नगरी काशी में जबरदस्त उत्साह है। टीम इंडिया की जीत के लिए लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। हाथों में तिरंगा लेकर श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। लक्सा क्षेत्र के रामकुंड मुहल्ला स्थित दैत्राबीर बाबा मंदिर में हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया गया।

विज्ञापन


वहीं प्रह्लाद घाट स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में ओम नमः शिवाय का जाप कर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पुजारियों सहित क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया का पोस्टर, तिरंगा, फूल-माला, बैनर की तस्वीर भी ले रखी थी।
पढ़ेंः मैच से पहले रोहित बोले- हम इतिहास भूलकर खेलेंगे, विराट को 100वें टी20 की शुभकामनाएं दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें