फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के लिए बनारस में पूजा-पाठ, तपिश पर क्रिकेट का बुखार

Sat, 02 Sep 2023 12:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एशिया कप में भारत का अभियान पाकिस्तान के साथ मैच से शुरू होगा। इस मैच को लेकर खेल प्रेमी भारत की जीत को लेकर जगह-जगह पर पूजा के साथ दुआ का भी दौर जारी है। वाराणसी के लक्सा क्षेत्र के रामकुंड मुहल्ला स्थित दैत्राबीर बाबा मंदिर में लोगों ने हवन किया। 
विज्ञापन
दैत्राबीर बाबा मंदिर में हवन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में आज शाम भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट का बुखार पूरी तपिश पर है। इस मैच को महामुकाबला माना जा रहा है। इस मैच को लेकर खेल प्रेमी भारत की जीत को लेकर जगह-जगह पर पूजा के साथ दुआ का भी दौर जारी है। मैच से पहले वाराणसी में आज क्रिकेट फैंस ने पूजा-अर्चना और हवन कर टीम इंडिया की जीत का आशीर्वाद मांगा है।

विज्ञापन


लक्सा क्षेत्र के रामकुंड मुहल्ला स्थित दैत्राबीर बाबा मंदिर में भगवान शिव और हनुमानजी के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की पूजा कर खेल प्रशंसक भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारी टीम का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में आज एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मात देगी।

विराट कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। मंदिर में पूजा कर रहे क्रिकेट प्रशसंक ने कहा कि हम सबने हनुमानजी और भगवान शिव की पूजा कर उनसे प्रार्थना की है कि टीम इंडिया सिर्फ पाकिस्तान को ही ना हराए। बल्कि, एशिया कप जीत कर हम सभी देशवासियों को एक बार फिर से खुश होने का मौका दे। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज, वनडे में चार साल बाद दोनों के बीच मैच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें