फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विश्वनाथ धाम में अष्टधातु की श्रीराम दरबार की प्रतिमा स्थापित

विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर परिसर में अष्टधातु से बनी राम दरबार की मूर्ति की भव्य स्थापना संवाद
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिसर में शुक्रवार को मां शृंगार गौरी का शृंगार कर विधिवत पूजन हुआ। 111 भूदेवों ने चार घंटे तक विविध अनुष्ठान के साथ श्रीराम दरबार की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की। शनिवार से नौ दिवसीय श्रीरामकथा शुरू होगी। काशी सत्संग मंडल की ओर से सुबह मां का विधि-विधान से शृंगार कर पूजन हुआ। पितांबरेश्वर सरकार धाम इटावा के महामंडलेश्वर शिवम महाराज और चित्रकूट धाम के प्रमुख महामंडलेश्वर स्वामी राजेंद्र दास, स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सानिध्य में श्रीराम दरबार की प्रतिमा स्थापित हुई। आचार्य सूर्य लाल शास्त्री के आचार्यत्व में 111 भूदेवों ने अनुष्ठान के साथ प्रतिमा स्थापित की। इस दौरान संतों ने मणिकर्णिका घाट पर विष्णु पदुका का भी पूजन कर गंगा विहार किया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर संतों का सम्मान किया। पूजन में सुनील शर्मा, नितेश यादव, सर्वज्ञ मिश्रा, ब्रजेश उपाध्याय, राजकुमार सिंह, डॉ. प्रकाश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें