फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में अशोक अध्यक्ष, कन्हैयालाल महामंत्री निर्वाचित

Sat, 19 Dec 2020 10:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पूर्वांचल के अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अशोक उपाध्याय 1553 मत पाकर मोहन यादव को 58 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं, महामंत्री पद पर एकतरफा मुकाबले में कन्हैयालाल पटेल ने 1475 मत पाकर अश्वनी राय को 575 मतों से पराजित किया। इसी के साथ दीवानी कचहरी में बीते एक माह से जारी चुनावी घमासान खत्म हुआ।

विज्ञापन


सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र यादव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक अनुभव के पद पर सुजीत पांडेय व प्रेमचंद मिश्र बुच्चन और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम अनुभव के दो पद पर विशाल मौर्य व राजा आनंद ज्योति सिंह चुने गए।

संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर विनय कुमार सिंह पिंटू, प्रकाशन पद पर नीलेश मिश्र और पुस्तकालय पद पर शमसेन गुप्त चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद पटेल और ऑडिटर पद पर सुधीर सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। प्रबंध समिति 15 वर्ष से अधिक अनुभव के छह पद पर अमित सिंह, पंकज प्रकाश पांडेय, रामकृष्ण पांडेय, रामजियावन सिंह यादव और सतीश चतुर्वेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला।
वहीं प्रबंध समिति 15 वर्ष से कम अनुभव के छह पद पर अवनीश सिंह, विनय सिंह, अश्वनी राय, सुरेश मौर्य, राजेश राय और आयुष चंद्र राजपूत निर्वाचित हुए। देर शाम एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बाबू दीनानाथ सिंह के द्वारा मतगणना का परिणाम घोषित किए जाते ही निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया गया और नारेबाजी के बीच नगाड़े की थाप पर जश्न मनाया जाने लगा।

इस दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य राधेमोहन त्रिपाठी, शंभूशरण चौरसिया व महफूज आलम और अशोक सिंह प्रिंस समेत 75 सहयोगी मतगणना के काम में लगे थे। निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में अरुण त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, अनुज यादव, उमाकांत यादव, गुलाब दास, रंजन मिश्र, विनोद पांडेय भैया जी, बृजेश मिश्र, रमेश चक्रधर, विकास सिंह, मनीष राय सहित कई अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें