फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आशीष विद्यार्थी ने बाबा दरबार लगाई हाजिरी, गली में घूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। वह बाबा दरबार में बिना किसी सेलिब्रिटी की तरह के एक सामान्य श्रद्धालु की तरह पहुंचे। दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में घूमे। अचानक अपने बीच अभिनेता को देखकर सेल्फी लेने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। उन्होंने मंदिर की भव्यता और दिव्यता को देखकर अभिभूत हुए। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ धाम का पुनर्निमाण बेहद आकर्षक है और व्यवस्थाएं भी व्यवस्थित हैं। इसके बाद वे काशी की गलियों में घूमे। बनारस के मशहूर दीना चाट भंडार भी पहुंचे। जहां, उन्होंने बनारसी चाट का स्वाद चखा। वहां भी सेल्फी लेने के लिए उनके चहेतों की भीड़ लग गई। आशीष विद्यार्थी ने कहा कि बनारस जीवंत शहर है। यहां आने के बाद मन को काफी सुकून मिलता है। यहां के लोगों से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें