फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के आशीष राय का मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए ओडिशा टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डाफी के रहने वाले क्रिकेटर आशीष राय का पहली बार घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी -20 ट्राफी के लिए चयन हुआ है। जो अगले साल जनवरी में ओडिशा टीम की ओर से खेलेंगे। जिसका पहला मैच 10 जनवरी को प. बंगाल से होगा।
विज्ञापन

दाएं हाथ के मध्यम गति के 23 वर्षीय गेंदबाज आशीष राय ने फोन पर बताया कि ओडिशा क्रिकेट संघ की ओर से ओडिशा टीम में गेंदबाज के तौर पर चुना गया है। जिनका पहला मैच 10 जनवरी को कोलकाता में होगा। अभी फिलहाल आशीष ओडिशा में ही रात में अभ्यास कर रहे है। रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम के चयनकर्ता नासिर अली ने बताया कि आशीष का चयन ओडिशा क्रिकेट संघ की ओर से ओडिशा टीम में हुआ है। जो बनारस के बीएलडब्ल्यु, जयनारायण कालेज जैसे खेल मैदानों में अभ्यास करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें