फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आशापुर और अमरा की टीम कमौली ग्रामीण क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

विज्ञापन
चमौली ग्रामीण कि्रकेट लीग में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
कमौली ग्रामीण क्रिकेट लीग सीजन-1 के दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले गए। पहले मैच में आशापुर और दूसरे में अमरा की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लीग में कुल 56 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले क्वार्टर फाइनल में आशापुर और रमना आमने-सामने थे। 6 ओवर के मैच में रमना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन की 12 गेंदों पर 40 रन की पारी की बदौलत 84 रन बनाए। जवाब में आशापुर ने सलामी बल्लेबाज शनि विश्वकर्मा की 22 गेंदों पर 62 रन की पारी के दम पर महज 4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आशु पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में अमरा ने रोमांचक मुकाबले में कोटवा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब लीग के शेष क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बुधवार सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें