फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बढ़ा प्रदूषण तो शुरू हुआ पानी का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद प्रशासनिक महकमा भी सतर्क हो गया है। शुक्रवार को शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए नगर निगम ने स्प्रिंक्लर वाहन से पानी का छिड़काव शुरू करा दिया। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार भेलूपुर का इलाका सबसे अधिक प्रदूषित रहा और एयर क्वालिटी इंडेक्स 158 था।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईक्यू एयर की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 167 था। सीपीसीबी के अनुसार शहर का औसत एक्यूआई 126 रहा। मलदहिया का एक्यूआई 122, अर्दली बाजार का एक्यूआई 118, बीएचयू का एक्यूआई 108 दर्ज किया गया। शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने और जाम के कारण हवा की सेहत और ज्यादा खराब हुई है। शाम ढलते ही शहर के कई इलाके घंटों जाम की चपेट में रहे। नगर निगम ने प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए लहुराबीर, मलदहिया, मैदागिन, चेतगंज, रथयात्रा पर पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए पांच स्प्रिंंक्लर वाहन से तीन बार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। देव दीपावली तक यह सिलसिला चलता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें