वाराणसी। अयोध्या में चार साल तक ओएसडी, तहसीलदार और डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात रहे अरविंद त्रिपाठी को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का एसडीएम बनाया गया है। वहीं, मंदिर क्षेत्र में तीन साल से एसडीएम रहे शंभू शरण का तबादला गाजीपुर कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने रविवार रात 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए, जिनमें श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट क्षेत्र के एसडीएम का भी तबादला शामिल है। काशी विश्वनाथ धाम में एसडीएम बनाए जाने से पहले अरविंद त्रिपाठी फरवरी 2024 से अंबेडकरनगर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात थे। वह रायबरेली के निवासी हैं। वर्ष 2021 में उनकी तैनाती अयोध्या में डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुई थी। ब्यूरो