फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काजीपुरा खुर्द के अध्यक्ष बने अरविंद, नीरज वार्ड प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा महानगर के कैंट विधानसभा के वार्ड नंबर 77 काजीपुरा खुर्द के गठन के लिए सोनिया अखाड़े के पास बैठक हुई। कैंट विधानसभा के प्रभारी अमन यादव ने अध्यक्षता की। इसमें सर्व सम्मति से अरविंद यादव को अध्यक्ष, नीरज सोनकर को वार्ड प्रभारी, राहुल गौड़ महासचिव, मोइन व राहुल यादव उपाध्यक्ष, अंकित चौरसिया सचिव और सागर चौरसिया को सदस्य चुना गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग घर-घर जाकर फर्जी वोटरों के नाम काटने, नए नाम को जोड़ने के लिए फाॅर्म भरवाने का कार्य युद्ध स्तर पर करें। महासचिव योगेंद्र यादव ने कहा कि जो वोटर लिस्ट प्रकाशित किया गया है उसमें तमाम त्रुटियां हैं। बड़े पैमाने पर पीडीए के लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। आप सभी लोग वोटर लिस्ट पर पैनी नजर रखने का काम करिएगा। बैठक में महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियांशु यादव, योगेंद्र यादव, रामजी यादव, रजत कुमार, विवेक जोसफ, हीरा लाल यादव, अमरनाथ पटेल, लालबहादुर यादव, सुरेश विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें