बीएचयू में चल रही अंतर संकाय हैंडबॉल पुरुष 2025-26 प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में कला संकाय ने विज्ञान को 38-29 के अंतर से हरा दिया। दूसरे मैच में सामाजिक विज्ञान ने विधि संकाय को 16-11 से पराजित किया। चौथे दिन हार्ड लाइन मैच बृहस्पतिवार को विज्ञान संस्थान और विधि संकाय के बीच होगा। वहीं, कला और सामाजिक विज्ञान के बीच फाइनल खेला जाएगा।