फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ आरएस यादव ने नक्शा रैनबसेरा का पास कराया, बना दिया होटल

Tue, 13 Jun 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- Written by: जयनारायण सिंह यादव
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र स्थित होटल वेस्ट इन का नक्शा रैनबसेरा के नाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के कैंटोमेंट स्थित होटल वेस्ट इन को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


वीडीए से नक्शा रैन बसेरा के लिए पास कराया गया और मौके पर होटल की चार मंजिली आलीशान बिल्डिंग खड़ी कर दी गई। वीडीए के रिकॉर्ड के अनुसार महेंद्र मौर्या के नाम रैन बसेरा का नक्शा 31 जनवरी 2013 को स्वीकृत किया गया था। 

एआरटीओ आरएस यादव का निजी चालक महेंद्र मौर्या का ही नाम होटल वेस्ट इन के मालिक के तौर पर दर्ज है जबकि महेंद्र मौर्या के पिता रामधनी का नाम होटल के डायरेक्टर के तौर पर दर्ज है। जबकि, आरएस यादव का बेटा अपूर्व एमडी है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह कि रैन बसेरे का नक्शा पास कराकर भव्य होटल बना लिया गया लेकिन वीडीए ने कभी छानबीन की जरूरत नहीं समझी। वीडीए के रिकॉर्ड के अनुसार, मेसर्स आर्विट विनिमय प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से आवेदन पर 31 जनवरी 2013 को रैनबसेरा के लिए बेसमेंट के साथ दो मंजिला भवन बनाने की स्वीकृति दी गई और 20 जुलाई 2013 को इसका नक्शा निर्गत किया गया।

निर्माण स्थल आराजी नंबर 4/1 और 4/2, मौजा आराजीलाइन, परगना देहात अमानत वार्ड सिकरौल है।

मामले में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। नक्शा कब पास हुआ, किस उपयोग के लिए पास हुआ, कितनी मंजिल स्वीकृत थी और मौके पर कितना निर्माण हुआ, इन सब पहलुओं पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें