फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कलाकारों ने कुचिपुड़ी से की शिव की आराधना

विज्ञापन
अस्सी घाट स्थित सुबह ए बनारस मंच पर आयोजित घाट संध्या में नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत
विज्ञापन
अस्सी घाट के सुबह-ए-बनारस मंच पर आयोजित घाट संध्या में अमेरिका की डॉ. रम्या राव, रूपा राव एवं कन्ना राव ने दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली कुचिपुड़ी की मनोरम प्रस्तुुति दी। शुभारंभ प्रणवाकारम से किया। इसके बाद नमः शिवायते, शिवाष्टकम्, भज गोविन्दम, नटेश कौतुवम, शिव तांडव स्तोत्रम, मरकत तरंगम जैसी शिव को समर्पित रचनाओं पर भक्ति, लय और नृत्य का अद्भुत संगम पेश किया। समापन मदनगोपालते मंगलम से किया। मुख्य अतिथि वेंकटरमण घनपाठी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा संपूर्ण विश्व को एक सूत्र में जोड़ने की शक्ति रखती है। शास्त्रीय नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि ईश्वर आराधना, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कलाकारों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। संचालन सीमा केसरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें