8 अगस्त को लगेगा बहुरंगी हस्तशिल्प अग्रसेन सावन मेला, 80 स्टॉल पर दिखेंगी कई राज्यों की कलावा
श्री काशी अग्रवाल समाज और श्री अग्रसेन महिला समिति की ओर से आठ अगस्त को हस्तशिल्प अग्रसेन सावन मेला कबीर चौराहा स्थित सरोजा पैलेस में लगेगा। विभिन्न राज्यों की महिलाएं हस्तनिर्मित उत्पादों के करीब 80 स्टॉल लगाएंगी। मेला सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। शशिबाला शाह, बृजकमल दास अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मालिनी चौधरी और रीता प्रकाश ने बृहस्पतिवार को मैदागिन स्थित श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में पत्रकारों को बताया कि मेले में बनारसी साड़ियां, मऊ की चूड़ियां और कोलकाता के सूती कपड़े मिलेंगे। काशी के खानपान के स्टॉल भी लगेंगे। फैंसी ज्वैलरी, हस्तनिर्मित राखियां और भगवान के वस्त्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे। आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं के स्टॉल भी होंगे। पांच चैरिटी स्टॉल भी इस मेले का हिस्सा होंगे।