बंग दर्शन की ओर से सोनारपुरा स्थित काली बाड़ी में बांग्ला नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगल कलश स्थापना कर स्वागतोत्सव मनाया गया। बांग्ला नववर्ष का कैलेंडर जारी किया गया। कलाकारों ने गीत-संगीत से नए साल की अगवानी की। कलाकारों ने उद्बोधन संगीत की प्रस्तुति की। नन्हे कलाकार आद्रीज दास गुप्ता का गायन और संस्था के कलाकार डॉ. पौलमी चटर्जी व शुभाशीष चक्रवर्ती ने बांग्ला गायन पेश किया। सौरभ मुखर्जी के निर्देशन में समूह गीत तथा अंकिता भट्टाचार्या के निर्देशन में समूह नृत्य की प्रस्तुति हुई। शुभाशीष चक्रवर्ती के निर्देशन में पेंशनर्स नाटक का मंचन हुअ। स्वागत संस्था के सभापति डॉ. केएन चक्रवर्ती तथा संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। इस मौके पर सचिव अनिता मुंशी, कोषाध्यक्ष अतानु भट्टाचार्य, तपन कांति चक्रवर्ती, गौतम अधिकारी, अमित चक्रवर्ती, राजेश अधिकारी, तपन चटर्जी, अर्धेन्दु भादुड़ी, विरेश्वर चटर्जी, शुभाशीष चक्रवर्ती आदि रहे।