अस्सी घाट पर सोमवार को सुबह-ए-बनारस के नियमित आयोजन में छठ महापर्व की छटा देखने को मिली। कला गुरुकुल के प्रशिक्षु कलाकारों ने प्रभाती राग के साथ छठ गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संवादिनी वादन और गायन में शेर बहादुर सिंह और शुभम जायसवाल ने सहभागिता की। साथ में नीरज पाठक, आदित्य सिंह, शौर्य शुक्ला, निताई सरकार, कन्हाई सरकार, अर्जुन यादव, शशि आनंद चौबे, नितीश कुमार, श्वेता और तान्या कुमारी ने भी गायन किया। तबले पर तापस विश्वास ने संगत दी। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कलाकारों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सुबह-ए-बनारस के संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने छठ गीतों की रचना करने वाले शब्द शिल्पियों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।