फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल: बच्चों के एग्जाम फोबिया को दूर करेगा आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन

Wed, 17 Jan 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
UP Board Exam - फोटो : demo
विज्ञापन
 बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मन में डर बैठना आम बात है। अब बच्चों के एग्जाम फोबिया को दूर करने का काम आर्ट ऑफ लिविंग करेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्वयं ये पहल की है। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के साथ मिलकर योग प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को मन में बैठे परीक्षा के डर से उबारा जाएगा। पढ़ाई के दबाव के चलते होने वाले डिप्रेशन और तनाव को भी दूर करने की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पूरे प्रदेश में 1200 स्कूलों में आर्ट ऑफ लिविंग की ट्रेनिंग 17 जनवरी से शुरू होने जा रही है। वाराणसी में ऐसे 30 स्कूलों को चयनित किया गया है, जहां योग प्रशिक्षण शिविर लगाकर बच्चों के तनाव को दूर करने का अभ्यास कराया जाएगा। बोर्ड परीक्षा का तनाव छात्रों को हमेशा से ही सालता है।

इसी तनाव में उनका स्वास्थ्य तो खराब होता ही है, उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। बोर्ड में अधिक नंबर लाने के दबाव के चलते कई बच्चे डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। इसे देखते हुए ही राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर छात्रों को योगाभ्यास के माध्यम से परीक्षा के दबाव व तनाव से बचने के तरीके सीखाए जाएंगे।
विज्ञापन


आर्ट ऑफ लिविंग के डॉ. आनंद करण ने बताया कि दो महीने में 48 घंटे की उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। एक दिन में एक से डेढ़ घंटे की रोजाना योग क्लास चलाई जाएगी। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों को खास तौर से इसके लिए चयनित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें