फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 16 ऊंटों को राजस्थान भेजे जाने का नहीं हो पाया इंतजाम, सांसद मेनका गांधी की संस्था ने डीएम से साधा संपर्क

Mon, 11 Jul 2022 12:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सफदरगंज नई दिल्ली की गौ फाउंडेशन संस्था ने ऊंट लदे वाहन को वाराणसी के रामनगर में पकड़वाया था। एसीजेएम की कोर्ट ने ऊंटों को राजस्थान पहुंचाने का आदेश जिलाधिकारी को दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रामनगर में तस्करों से बचाए गए 16 ऊंटों को राजस्थान के सिरोही पहुंचाने का इंतजाम अब तक नहीं हो सका है। जबकि एसीजेएम की कोर्ट ने ऊंटों को राजस्थान पहुंचाने का आदेश जिलाधिकारी को दिया है। वहीं, मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स  ने भी जिलाधिकारी से संपर्क साधा है।

विज्ञापन


ऊंटों की अभिरक्षा हासिल करने वाली संस्था गौ ज्ञान फाउंडेशन से जुड़े लोगों के अनुसार ऊंटों को राजस्थान भेजने के लिए वाहन का इंतजाम कर लिया गया है। शिफ्टिंग में होने वाले खर्च पर मामला अटका हुआ है। सफदरगंज नई दिल्ली की गौ फाउंडेशन संस्था ने ऊंट लदे वाहन को रामनगर के भीटी में पकड़वाया था।

तब से ऊंटों को भीटी स्थित एक अहाते में रखा गया है, ऊंटों के चारा पानी का इंतजाम रामनगर थाना की ओर से किया जा रहा है। इस केस में सुनवाई करते हुए एसीजेएम प्रथम नितेश कुमार सिन्हा की अदालत ने ऊंटों को राजस्थान के सिरोही भेजे जाने का पिछले दिनों आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें