फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सारनाथ में म्यूजियम तिराहे के पास लेन सिस्टम की व्यवस्था, दूर होगी जाम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ म्यूजियम के सामने जाम की समस्या दूर करने के लिए लेन व्यवस्था बनाई गई है। सुगम यातायात के तहत म्यूजियम तिराहे से लेकर गंज स्थित हनुमान मंदिर तक रविवार की रात बैरिकेडिंग के जरिये लेन बनाई गई है। इससे अब सड़क के दोनों तरफ वाहन नहीं खड़े हो पाएंगे। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि बैरिकेडिंग के जरिये लेन बनाई गईहै। ऐसे में वाहन रुकेंगे नहीं, चलती रहेंगे। वहीं, आसपास पार्किंग की संख्या बढ़ाने के लिए जगह भी चिह्नित की जा रही है। मौजूदा समय में ऑटो समेत अन्य वाहन म्यूजियम के आसपास खड़े होने से जाम की समस्या होती है। अभी सावन मेला भी चल रहा है। ऐसे में भीड़ भी खूब हो रही है। सारनाथ पुलिस को भी नगर निगम से समन्वय स्थापित करते हुए पार्किंग की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें