फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र की ये स्थिति, इतने लोगों के मोबाइल में है एप

Sun, 17 May 2020 09:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
aarogya setu app
विज्ञापन

लॉकडाउन से राहत पाने के लिए लोग सरकार से नए-नए छूट की उम्मीद तो लगाए हुए हैं, लेकिन खुद की सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में रुचि नहीं दिखा रहे। लोगों की उदासीनता का ही असर है कि तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक प्रदेश में सिर्फ 1.74 करोड़ लोगों ने ही इस एप को डाउनलोड किया है।

विज्ञापन

आबादी के अनुसार यह महज 7 फीसदी है। वाराणसी मंडल इस मामले में पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। मेरठ मंडल(15.78%) के बाद यह एप सर्वाधिक(8.46%) वाराणसी मंडल के लोगों ने ही मोबाइल में डाउनलोड किया है। मंडल के दो जिले टॉप-15 में हैं।


कोरोना के संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सरकार हर व्यक्ति से अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु डाउनलोड करने की अपील कर रही है। प्रचार-प्रसार के हर माध्यम से इस एप को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है।

विज्ञापन

सरकार का दावा है कि एप में अगर सही सूचनाएं भरी जाएं तो किसी भी कोरोना संदिग्ध व्यक्ति के नजदीक आते ही अलर्ट मैसेज आ जाएगा। लगातार चल रहे जागरुकता कार्यक्रमों के बावजूद आंकड़े बहुत संतोषजनक नहीं हैं।

16 मई तक के जारी आंकड़ों पर गौर करें तो वाराणसी जिले में कुल 14.94% लोगों ने एप डाऊनलोड किया है। 13वें स्थान पर चंदौली में 7.42%, बीसवें स्थान पर संत रविदासनगर में 6.65% और 28वें स्थान पर मौजूद जौनपुर में 6.13% लोगों ने कोरोना से बचने के लिए आरोग्य सेतु एप को सुरक्षा कवच बनाया है। चार दिन पूर्व जौनपुर 38वें स्थान पर था।
विज्ञापन

पूर्वांचल के अन्य जिलों की बात करें तो मिर्जापुर में 5.91% के साथ 33वें, सोनभद्र(5.56%) 43वें, गाजीपुर (5.32%) 48वें स्थान पर है। सबसे खराब स्थिति आजमगढ़ मंडल की है। यहां मऊ में 5.28%, आजमगढ़ में 5.27% और बलिया में 5.22% लोगों ने अब तक एप डाउनलोड किया है। यह जिले क्रमशः51वें, 52वें और 54वें स्थान पर हैं।

जौनपुर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को लगातार इसके लिए जागरुक किया जा रहा है। सजग होकर हर व्यक्ति को एप डाउनलोड करने के लिए स्वयं पहल करने की जरुरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें