गंगा में गंदगी फैलाने वालों पर अब सेना ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक लापरवाही को देखते हुए नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की निर्मलता की निगरानी की जिम्मेदारी सेना को सौंपी गई है। शनिवार को सेना के जवानों ने पांडेय घाट से मानसरोवर घाट तक जांच की।
इस दौरान नदी में कपड़ा धुलने वाले और गंदगी करने वालों को समझाया गया। इसके साथ ही कपड़े धुलने वालों के कपड़ों को भी जब्त किया गया। शनिवार को प्लाटून कमांडर सुभाष चंद बिंद के नेतृत्व में गंगा घाटों पर जांच अभियान चलाया गया।